Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कांग्रेस और राहुल गांधी का भारत विरोधी रुख बेहद चिंताजनकः भाजपा

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय चुनावों को प्रभावित करने को लेकर अमेरिकी सहायता के बारे में डोनाल्ड ट्रम्प के दावों का हवाला देते हुए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कियाा।

21 Feb 2025

कांग्रेस और राहुल गांधी का भारत विरोधी रुख बेहद चिंताजनकः भाजपा

नई दिल्ली। यूएसएड मामले पर भाजपा ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उनपर देश के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की शपथ लेकर भी ऐसा काम कर रहे हैं। कांग्रेस और राहुल का भारत विरोधी रुख बेहद चिंताजनक है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय चुनावों को प्रभावित करने को लेकर अमेरिकी सहायता के बारे में डोनाल्ड ट्रम्प के दावों का हवाला देते हुए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कियाा। भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने मजबूत निर्णायक शासन देखा है। राहुल गांधी इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। वे भारत, इसके संविधान और इसके नागरिकों को धोखा दे रहे हैं।

भाटिया ने कहा कि राहुल और कांग्रेस का भारत विरोधी रुख बेहद चिंताजनक हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बयान दिया था जिसमें बताया गया था कि कैसे यूएसएड फंडिंग का इस्तेमाल भारत की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के लिए किया जा रहा था। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई देशभक्त पत्रकारों और संगठनों से चिंता जताई थी कि विदेशी ताकतें भारत के चुनावों में हस्तक्षेप करना चाह रही हैं। इस हस्तक्षेप का उद्देश्य दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी को हटाना और देश के गौरव को कमजोर करना था।

भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने कहा कि 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर इसलिए दिए गए क्योंकि भारत की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने और मोदी को हटाने का प्रयास किया गया था। कुछ समाचार पत्र और मीडिया इसे गलीचे के नीचे छिपाकर कवर करने की कोशिश कर रहे हैं। स्वंय अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट रूप से यह कहा है और उनसे बेहतर जानकारी किसी के पास नहीं हो सकती है।

भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने कहा कि सोनिया गांधी एफडीएलएपी (एशिया-प्रशांत में फेडरेशन फॉर डेमोक्रेसी एंड लिबर्टी) की सह-अध्यक्ष थीं। भाजपा ने इस मंच पर सवाल उठाए थे। हमने पूछा, जब वह एफडीएलपी की सह-अध्यक्ष थीं तो कश्मीर को स्वतंत्र करने का सुझाव देने वाले प्रस्ताव क्यों पारित किए जा रहे थे? जब हम भारत की अखंडता को मजबूत करने के लिए अनुच्छेद 370 में संशोधन कर रहे थे तो सोनिया गांधी कथित तौर पर एक बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं, जहां कश्मीर को भारत से अलग करने की वकालत के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया था। साफ है राहुल गांधी औऱ सोनिया गांधी देश की स्थिरता को पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए राहुल ने देश को भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को तोड़ने की कोशिश की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस और राहुल गांधी का भारत विरोधी रुख बेहद चिंताजनकः भा
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय चुनावों को प्रभावित करने को लेकर अमेरिकी सहायता के बारे में डोनाल्ड ट्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News